Let’s travel together.

भैरो बाबा धाम में हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस को मिली सफलता,आरोपी सलाखों में

0 503

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

समीपी ग्राम कपसदा स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल भैरो बाबा धाम में बीते माह 16 नबंवर को हुई चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता हांसिल हुई है आरोपी अब जेल की सलाखों में पहुच गया है।
जानकारी के मुताबिक बीते माह हुई भैरो बाबा धाम में चोरी के मामले में ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदाऊ राम की रिपोर्ट पर थाना धरसींवा जिला रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 565/2022 धारा 380 भादवि के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की गई थी चूंकि मामला मन्दिर में चोरी से जुड़ा हुआ था इसलिए सीएसपी उरला राजीव शर्मा के निर्देशन में टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया मुखबिरों की मदद ली और अंततः इस मामले में आरोपी विशाल राजगोंड पिता विनोद उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र 3 जलसों थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद कर उसे न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल रवाना किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811