सुनवाहा मत्स्य समिति ने लगाया दस लाख की हेराफेरी का आरोप
बक्सवाहा छतरपुर से अभिषेक असाटीपिछले लम्बे समय से विवादित रहे और समितियों के नाम से लाखो रूपये की हेराफेरी करने के आरोपो के बाबजूद विभाग द्वारा उन्हे फिर से बक्सवाहा शाखा मे पदस्थ कर दिया गया था अब फिर नया मामला सामने आया है जिसमे जिला सहकारी बैक के प्रबंधक रवि शंकर गोस्वामी पर दस लाख की हेराफेरी का आरोप लगा है।
क्या है मामला
एक ओर जहॉ सरकार आदिवासीयो के उत्थान के लिये संकल्पित है और आदिवासियों को आगे लाने के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है बही कुछ अधिकारी कर्मचारी आदिवासियों के नाम पर स्वंम को फायदा पहुचा रहे है एक ऐसा ही मामला बक्सवाहा की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का सामने आया है सुनवाहा निवासी धनीराम आदिवासी पिता मलथुवा आदिवासी और कन्हैया आदिवासी पिता काशी राम आदिवासी निवासी सुनवाहा ने थाना बक्सवाहा मे आवेदन दे कर मामले की जॉच कर कार्रवाई करने का अग्राह किया है। आवेदन के माध्यम से बताया है कि हम दोनो आदिवासी मत्स्य उधोग सहकारी समिति का अध्यक्ष और सचिव है। जिसका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैक मर्यादित शाखा बक्सवाहा मे क्रमांक 15000126755 से संचालित है। हमारी समिति का अध्यक्ष पद का चुनाव न होने की स्थिति मे समीती के प्रवंधन हेतु प्रशासक नियुक्ति है जो की हमारी समिति संचलित करता है मुझे प्रशासक द्वारा जानकारी मिली की बैक द्वारा समिती के खाते से गवन किया गया है धनीराम और कन्हैया दोनो ने छतरपुर जा कर सहकारी संस्थान छतरपुर के अधिकारी के समक्ष लिखित कथन दिये। हमारी समिति के खाते से बैक द्वारा जारी चैक के माध्यम से दस लाख का गवन किया गया है जिसमे दो लाख पचास हजार के हिसाब से चार चैको के माध्यम से राशी निकाली गयी है जिसका विवरण निम्न प्रकार है 19/06/2021 धनीराम के चेक क्रमांक 129502 के माध्यम से दो लाख पचास हजार, 19/06/2021 मे देवेन्द्र के नाम से चेक क्रमांक 129504 के माध्यम से दो लाख पचास हजार, 19/06/2021 मे जमना के नाम से चेक क्रमांक 1295501 के माध्यम से दो लाख पचास हजार, 19/06/2021 मे कन्हैया के नाम से चेक क्रमांक 129503 के माध्यम से दो लाख पचास हजार रूपये रूपये आहरित किया गये है जिसका हम लोगो को कोई जानकारी नही है हमारी पासबुक 23/07/2021 मे इशू किया गया जिसमे 30/09/2014 से 19/06/2021 तक की इन्ट्री प्रदर्शित होती है किन्तु समिति के प्रशासक महोदय से प्राप्त बैक स्टेटमेंट मे 30/09/19 से 27/03/2022 तक की जानकारी प्राप्त होती है इसी स्टेटमेंट से हमे गवन की जानकारी प्राप्त हुई है इससे पहले हमे कोई जानकारी नही थी। धनीराम और कन्हैया ने अपने कथन मे कहा की हम लोगो द्वारा बैक के किसी भी वित्तीये दस्तावेज पर हस्ताक्षर नही किये गये है और न ही चैक संबधी जानकारी है और न ही हमारे पास चैकबुक है और मैने अध्यक्ष पद पर रहते हुये कभी चेक बुक के लिये आवेदन किया है। धनीराम और कन्हैया ने बैक कर्मचारियों पर जालसाजी एवं फर्जी दस्तावेजो के माध्यम से दस लाख की राशी गवन करने का आरोप लगया है।
इनका कहना है
यह मामला आपके द्वारा मुझे अभी पता चला है अगर मत्स्य समिति के खाते से चेक लगा कर पैसा आहरण किया गया है और अगर समिति अध्यक्ष के उस चेक पर दस्तखत नहीं है उसकी मैं जांच कर आऊंगा और समिति का अध्यक्ष एक लिखित आवेदन हमारे पास आकर दे और हम हस्ताक्षर मैं मिलान करआएंगे अगर हस्ताक्षर सही तरीके से नहीं पाए गए तो उचित कार्यवाही करेंगे
-राम विशाल पटेरिया महाप्रबंधक छतरपुर.
इस मामले मे बक्सवाहा नगर निरीक्षक धनसिंह नलवाया का कहना है आवेदन प्राप्त हुआ है बम्हौरी चौकी प्रभारी को जॉच के लिये दिया है जॉच कर कार्रवाई करेगे