Let’s travel together.

मां चंद्रघंटा को समर्पित,नवरात्रि का तीसरा दिन

0 372

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है. इस चैत्र नवरात्रि मां चंद्रघंटा की पूजा 4 अप्रैल, सोमवार के दिन की जाएगी. देवी चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का चंद्र है, इसलिए इन्हें ‘चंद्रघंटा’ कहा जाता है. इनके सभी हाथों में अस्त्र-शस्त्र हैं. देवी दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से साहस में वृद्धि होती है. मान्यता है कि शेर पर सवार मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों के कष्ट खत्म हो जाते हैं. इससे अलावा इनकी उपासना मन की शांति मिलती है.
शास्त्रों के मुताबिक मां चंद्रघंटा की पूजा लाल रंग के कपड़े पहनकर करना चाहिए. माता की पूजा में लाल फूल, रक्त चंदन और लाल रंग की चुनरी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए ‘ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः, शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सा न किं जनैः’ इस मंत्र का जाप चंदन की माला पर करनी चाहिए.

देवी के हर स्वरूप की पूजा में अलग-अलग प्रकार का भोग अर्पित किया जाता है. दरअसल भोग देवी मां के प्रति समर्पण का भाव दर्शाता है. ऐसे में मां चंद्रघंटा को दूध या इससे बनी मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए. माता को भोग अर्पित करने के बाद खुद भी इसे ग्रहण करना चाहिए और दूसरों में भी बांटना चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811