Let’s travel together.

पुलिस ने युवक को दिया शराब का क्वार्टर

0 125

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

नानाखेड़ी इलाके में एक रोचक वाकया हुआ । शराब की मांग को लेकर एक युवक खंभे पर चढ़ गया। वह लगातार शराब देने की मांग करता रहा। पुलिस ने उसे शराब का एक क्वार्टर दिया, तब जाकर वह खंभे से उतरा। इसके बाद उसने उतरकर शराब पी। यह सब पुलिस के सामने ही होता रहा। यह पूरी घटना वीडियो में भी कैद हो गयी।


दरअसल, सोमवार सुबह कैंट पुलिस को सूचना मिली कि नानाखेड़ी इलाके में एक युवक खंभे पर चढ़ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां घासीराम नाम का युवक बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था। पुलिस ने उससे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। उसका कहना यही था कि उसे शराब लाकर दी जाए, तभी वह नीचे आयेगा । वह एक क्वार्टर शराब की मांग कर रहा था। युवक ने खंभे के ऊपर ही बीड़ी भी पी।


और फिर पुलिस ने लाकर दिया शराब का क्वार्टर
युवक को नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किये गए, लेकिन वह नहीं उतरा। इसके बाद एक पुलिस के जबान ने एक क्वार्टर मंगाया और उस युवक को दिखाकर पोल के नीचे छत पर फेंका। एक पुलिसकर्मी वीडियो में क्वाटर छत पर फेंकते हुए नजर भी आ रहा है। इसके बाद युवक पोल से उतरा। उसने छत पर ही शराब का क्वार्टर गटक लिया। इसके बाद भी उसकी मांग कम नहीं हई । वह और शराब देने की मांग करने लगा। तब तक कुछ पुलिसकर्मी छत पर पहुंच गए और युवक को नीचे उतारा। लगभग 2 घंटे तक यह हंगामा चलता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811