मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से उज्जैन हेलीपैड पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की।

हेलीपैड पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, महापौर श्री मुकेश टटवाल,मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती, श्री रामलाल मालवीय, श्री विवेक गुप्ता, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।