Let’s travel together.

दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां

0 19

भाजपा नगर मंडल ने वृद्धजनों को नए वस्त्र और मिठाई भेंटकर लिया आशीर्वाद, बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि बुजुर्ग हमारे प्रेरणास्रोत 

 अनुराग शर्मा सीहोर

शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में दीपावली की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में उत्साह और उल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। सभी ने बुजुर्गों को नए वस्त्र और मिठाई भेंट की तथा उनके साथ आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। उत्साह के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के अलावा डॉ गगन नामदेव अमित निखरा विजय यादव जितेंद्र यादव निलेश यादव अक्षय राज चौहान संदीप कुशवाहा प्रवेश राठौर राहुल विजयवर्गीय मंजू ख़ान हर्ष ताम्रकार अनुराग मिश्रा गौरव जायसवाल रोहित कुशवाहा योगेश कुशवाहा रहित कुशवाहा उमेश मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि बुजुर्ग हमारे प्रेरणास्रोत होते हैं। उनके अनुभव और संस्कार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का संदेश देता है। पर्व की सार्थकता तभी है, जब हमारे प्रयासों से दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कान आए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाना और उनके बीच खुशियां बांटना सभी के लिए आत्मीयता और सम्मान का अवसर है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने वृद्धजनों को नए वस्त्र एवं मिठाई वितरित की। इसके बाद सभी ने बुजुर्गों के साथ आतिशबाजी कर दीपावली का उत्सव मनाया और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811