Let’s travel together.

सरदारपुर जनपद की बालोदा पंचायत में स्वच्छता परिसर खुद ही अस्वच्छ

0 35

झाड़ियों में तब्दील हुआ शौचालय, दीवारों में पड़ी दरारें

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया स्वच्छता परिसर आज खुद ही स्वच्छता की बाट जोह रहा है। *पंचायत भवन के बाहर बना यह शौचालय* रख-रखाव के अभाव में झाड़ियों और गंदगी में तब्दील हो गया है, वहीं अब इसकी दीवारों में भी दरारें पड़ने लगी हैं।

ग्राम पंचायत बालोदा में पंचायत भवन के बाहर बना यह सार्वजनिक शौचालय पुरुष और महिला दोनों के लिए बनाया गया था। भवन पर सुंदर पेंटिंग और स्वच्छता के संदेश भी लिखे हैं, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। शौचालय के सामने इतनी बड़ी-बड़ी झाड़ियाँ और घास उग आई है कि शौचालय तक पहुंचने का रास्ता ही बंद हो गया है।

सबसे चिंता की बात यह है कि भवन की दीवारों में क्रैक आ गए हैं, दीवार फट रही है। दाहिनी तरफ दीवार में नीचे से ऊपर तक दरार साफ दिखाई दे रही है। समय पर मरम्मत नहीं हुई तो यह भवन कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

फोटो में साफ दिख रहा है कि लंबे समय से यहां साफ-सफाई नहीं हुई है और न ही कभी मरम्मत कराई गई है। हालत यह है कि दिन में भी लोग झाड़ियों में सांप-बिच्छू के डर से अंदर जाने से कतराते हैं, वहीं शाम होते ही महिलाएं और बच्चे तो इस ओर आने से ही डरते हैं।

उच्च अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर पंचायत सचिव को तत्काल झाड़ियों की कटाई कराने एवं शौचालय की मरम्मत करवाने के निर्देश देने चाहिए, जिससे ग्रामीणों एवं राहगीरों को सार्वजनिक शौचालय का लाभ मिल सके और नियमित सफाई कर्मी लगाया जाए, ताकि शासन की राशि का सही उपयोग हो सके और कोई हादसा न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरदारपुर जनपद की बालोदा पंचायत में स्वच्छता परिसर खुद ही अस्वच्छ     |     किसानों की अनोखी दीपावली: खेतों में जलाए न्याय और श्रद्धांजलि के दीप     |     हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811