Let’s travel together.

क्षेत्र में 8 दिनों से नहीं हो रही है बारिश, धान के गड़े सूखे, किसान चिंतित

0 176

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र में 8 दिनों से बारिश न होने के कारण धान की फसल सूखने की स्थिति में आ गई है। यह स्थिति चिंताजनक है क्योंकि धान की फसल को पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है, खासकर रोपाई के बाद पहले 15-20 दिनों में ,धान की फसल को जीवित रहने और बढ़ने के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। 8 दिनों से बारिश न होने के कारण, खेत सूख गए हैं और पौधों को आवश्यक नमी नहीं मिल पा रही है, जिससे वे सूखने लगे हैं।

यदि खेत में पानी की कमी होती है, तो खरपतवार उग सकते हैं, जो धान के पौधों के साथ पानी और पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिससे फसल को और नुकसान होगा। यदि बारिश नहीं होती है, तो फसल को सूखे का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उपज में भारी गिरावट आ सकती है।
पिछले 8 दिन से अधिक समय से बारिश न होने से दीवानगंज क्षेत्र के किसान बेहाल है। क्षेत्र में अब तक 65 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रफल में धान की रोपाई हो चुकी है। परन्तु बारिश न होने से ज्यादातर फसल सूख रही है। पानी न मिल पाने से धान का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है।

पानी की कमी के कारण बचे हुए किसान रोपाई नहीं कर पा रहे है। किसान नलकूप एवं अन्य संसाधनों से सिचाई कर रहे है। खेतों में जगह-जगह दरारें आ रही हैं। प्रत्येक सप्ताह सिचाई की आवश्यक्ता पड़ रही है। जिन खेतों में 15 दिन पूर्व रोपाई हो गयी है। उसमें इस समय मे कल्ले बनने की अवस्था है, ऐसी परिस्थिति में खेत मे नमी बनाए रखना अति आवश्यक है। यदि इस समय पानी न मिला तो पौधे की वृद्धि प्रभावित हो सकती है। जिससे उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811