सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले के गैरतगंज नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं सकल दिगंबर जैन समाज, गैरतगंज के अध्यक्ष टेकचंद जैन का अस्वस्थता के बाद हैदराबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सकल दिगंबर जैन समाज सहित नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। टेकचंद जैन सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहते थे। जैन समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से समाज ने एक वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया। वे व्यापारी राजकुमार जैन के भाई, पंकज जैन एवं नीरज जैन के पिता तथा राहुल जैन के बड़े पिता थे। उनके निधन पर समाजजनों, व्यापारियों एवं नगरवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बुधवार, 9 सितंबर को शाम 5 बजे उनके निज निवास से अंतिम यात्रा टेकापार मुक्तिधाम के लिए निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, समाजजन एवं परिचित शामिल हुए और मुक्तिधाम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।