Let’s travel together.

बेगमगंज सोसाइटी और सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक ने मिलजुलकर हड़पी किसानों की 4 लाख रुपये की बीमा राशि

0 348

शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं की कोई दंडात्मक कार्रवाई

शिवलाल यादव रायसेन

तत्कालीन सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक समिति प्रबंधक बेगमगंज ने गोलमाल की थी बीमा की राशि
रायसेन। जिले में सहकारिता और सहकारी बैंकों में गड़बडझाले के कई मामले अभी तक अनसुलझे हैं ।कृषक सेवा समिति प्रबंधकों और सहकारी बैंकों के मैनेजर ने लाखों रुपए किसानों और शासन कीमत की राशि गबन कर हडप चुके हैं ।लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों ने अभी तक ना तो गड़बड़ी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कोई जांच वकार्यवाही की और न रिकवरी की राशि वापस ली ।जिससे उनके हौसले बुलंद हैं ।वे जब चाहे वह गबन घोटाले कर लाखों करोड़ों रुपए की राशि गोलमाल कर देते हैं ।ऐसा ही एक मामला तत्कालीन बेगमगंज सहकारी बैंक और बेगमगंज सोसाइटी के प्रबंधकों ने किसानों की फसल बीमा की ₹4लाख रुपये की राशि हेराफेरी कर हड़प ली है। इस गबन के बड़े घोटाले की शिकायत किसानों ने कलेक्टर अरविंद दुबे सहित सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह और कॉपरेटिव बैंक के सीईओ एनयूसिद्दीकी से की है ।इसके बावजूद भी गबन के मामले में अभी तक कोई जांच कार्रवाई क्यों नहीं की गई।वास्तव में यह जांच का और सोचनीय पहलू है यह हाईप्रोफाइल गबन घोटाले का मामला अभी तक उजागर क्यों नहीं किया है ।ऐसा लगता है कि इस गड़बड़ झाले के मामले से जुड़े अधिकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक जनप्रतिनिधियों से संबंध रखते हैं ।शायद इसलिए जांच की फाइल कार्यवाही की दिशा में आगे नहीं बढ़ पाई। इस राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारी भी इन पर कार्रवाई नहीं कर पाते हैं।ऐसे घोटाललेबाजों के कई मामले हैं ।जो फाइलों में दबे हुए हैं।ऐसा ही महाघोटाले का बड़ा मामला हिनोतिया महलपुर सोसायटी के घोटालेबाज प्रबंधक मनोज दुबे पर भी लाखों करोड़ों रुपए का घोटाले के आरोप हैं ।बताया जाता है कि इन्होंने सोसायटी के लाखों करोड़ों के प्लॉट अपने चहेतों को औने पौने दामों में गुपचुप तरीके से बेच डाले।वहीं खाद बीज सहित अमानत राशि में गबन किए हैं ।अधिकारियों ने उन पर देवनगर थाने में आईपीसी 420 सहित अन्य धाराओं की एफ आई आर दर्ज करा दी है ।आखिर इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी ।फिलहाल इस गबन के मामले में भी राजनैतिक पेंच उलझा हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811