Let’s travel together.

सुनारी पंचायत में दी प्रधानमंत्री मोदी की माताजी को 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि

0 111

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सुनारी सलामतपुर पंचायत कार्यालय में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबा मोदी को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के निधन पर सुनारी सलामतपुर सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल महामंत्री रीतेश अग्रवाल और कप्तान सिंह राजपूत एवं रूपेश यादव, अंशुल साहू, जय सिंह राजपूत ने शोक व्यक्त किया है।

श्रद्धांजलि सभा में शेर सिंह राजपूत ने कहा कि मोदी जी की माताजी एक धर्म परायण, उर्जावान एवं सुसंस्कारी महिला थीं। उन्होंने कहा कि मां का जाना एक पुत्र के लिए अपूरणीय क्षति होती है। भगवान उनकी आत्मा को चिर शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।भाजपा नेता रीतेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी की पूज्य माताजी का निधन हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद है। वे ममता और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति के रूप में हमेशा स्मृतियों में बनी रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान सलामतपुर के गणमान्य नागरिक जिनमें अमान सिंह, संजीव यादव, हेमराज जाटव, संजय लोहट, लक्ष्मी पटेल, प्रहलाद मीणा सहित पंचायत सचिव सीताराम अहिरवार और रोजगार सहायक ओमप्रकाश मोजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811