Let’s travel together.

संभाग समन्वयक ने किया बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का निरीक्षण

0 170

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

मध्यप्रदेश जन परिषद के भोपाल संभाग समन्वयक वरुण आचार्य एवं जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत ने रविवार को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्त्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक सिलवानी में संचालित बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने जन अभियान परिषद द्वारा कराए जा रहे पाठ्यक्रमों के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के भोपाल संभाग समन्वयक वरुण आचार्य जी एवं जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत ने सिलवानी पहुंचे। तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्त्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू कक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्यनरत छात्र छात्राओं से मुलाकात की। प्रारंभ में मां सरस्वती जी के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। छात्रों और परामर्श दाताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत वंदन किया गया। सिलवानी ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र यादव ने सभी बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू स्टूडेंट्स से दोनों अतिथियों का परिचय कराया एवं कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस मौके पर जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत ने सभी छात्रों को इस कोर्स की महत्ता के बारे में बताया गया और जन अभियान परिषद के द्वारा चलाई जा रह योजनाओ की जानकारिया दी।
संभाग समन्वयक वरुण आचार्य ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्त्व क्षमता विकास कार्यक्रम मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्त्व क्षमता विकास कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा कर इस कोर्स के उद्देश्य से सभी को परिचित कराया। सभी स्टूडेंट्स से कहा कि इस कोर्स के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करे जिससे इस कोर्स की प्राथमिकता सिद्ध हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811