Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण के लिए काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह शुरू

0 118

काली पट्टी बांधकर सभी कर्तव्य निभाने से नियमित होंगे अतिथि विद्वान: डॉ रामजी दास राठौर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण के संदर्भ में शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय, कोलारस, शिवपुरी में कार्यरत डॉ. रामजी दास राठौर अतिथि विद्वान वाणिज्य विभाग द्वारा अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण के लिए काली पट्टी बांधकर कर्तव्य निभाते हुए सत्याग्रह प्रारम्भ किया गया है।
अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण के लिए किए जा रहे सत्याग्रह के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ रामजी दास राठौर ने बताया कि इस सत्याग्रह में सभी कार्यरत अतिथि विद्वान अपने कार्यस्थल पर कार्यालय समय में काली पट्टी बांधकर अपने सभी कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
जो भी साथी अतिथि विद्वान अपने नियमितीकरण के लिए एक सार्थक प्रयास करना चाहते हैं, वह स्वेच्छापूर्वक इस सत्याग्रह में शामिल हो सकते हैं।
सत्याग्रह में शामिल होने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई भी पैसा खर्च नहीं करना है,केवल आप अपना कार्यालयीन समय महाविद्यालय को प्रदान करें। आप अपने समय का सदुपयोग कार्यरत महाविद्यालय में पूरी ईमानदारी के साथ सभी प्रकार के कर्तव्यों को काली पट्टी बांधकर निर्वहन कर कर सकते हैं।
इस सत्याग्रह से शीघ्र अतिशीघ्र आपको, आपके विद्यार्थियों को, समाज को,प्रदेश एवम देश को लाभ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811