Let’s travel together.

गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी पलटी, बाइक को लिया चपेट में, तीन घायल;भोपाल रिफर किया गया

0 1,598

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

मंगलवार की दोपहर राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट पर गैस सिलेंडर से भरी आयशर गाड़ी पलट गई, जिसकी चपेट में एक बाइक आ गई, जिससे बाइक में सवार तीन गंभीर घायल हो गए । घायलों को स्कूल वैन से सिबिल हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट पर सिलवानी की ओर आ रहे गैस सिलेंडर से भरी आयशर गाड़ी क्रमांक एमपी 04 जीबी 1126 पलट गई, जिसकी चपेट में बुलेट गाड़ी क्रमांक एमपी 04 जीजे 8277 पर सवार देवेन्द्र वैष्णव पिता बालकृष्ण वैष्णव उम्र 40 साल, उनकी पत्नी कीर्ति वैष्णव उम्र 35 साल, पुत्र कृष्णा वैष्णव उम्र 20 साल निवासी ग्राम ठर्र जिला विदिशा सहित चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को वहा से गुजर रही स्कूल वैन से बच्चो को उतारकर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया।


बताया जाता है कि देवेन्द्र वैष्णव अपनी पत्नी कीर्ति वैष्णव, पुत्र कृष्णा वैष्णव के साथ अपनी सुसराल साईंखेड़ा से वापिस अपने ग्राम ठर्र जिला विदिशा जा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811