देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी छतरपुर जा रहे थे कि कांग्रेस को भनक लगते ही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर श्री पटवारी का जोरदार आतिशबाजी के साथ जीतू पटवारी संघर्ष करो के नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।श्री पटवारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया इस अवसर पर जीतू पटवारी ने कांग्रेसियों को संदेश दिया कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करें इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो ने उन्हें ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कांग्रेस को मजबूत करने एवं कांग्रेस की मजबूती के लिए की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया इस अवसर पर जीतू पटवारी ने मेहतो को बधाई दी स्वागत उपरांत कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का काफिला अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।