Let’s travel together.

पवन राजपूत बने प्रदेश संगठन मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर

0 64

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

अखिल भारतीय हिंदू महासभा में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पवन राजपूत को मध्य प्रदेश का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता एवं मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रोहित दूवे के नेतृत्व में की गई।
पवन राजपूत की इस नियुक्ति से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि पवन राजपूत अपनी कार्यशैली, संगठन क्षमता और समर्पण भाव से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

पवन राजपूत लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनकी पहचान एक कर्मठ, जुझारू और जनहितैषी कार्यकर्ता के रूप में रही है। प्रदेश संगठन मंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और हिंदू समाज के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पवन राजपूत का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में और अधिक प्रभावी बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811