Let’s travel together.

गड्ढे के कारण बाइक सवार गिरा, महिला और डेढ़ साल की बच्ची घायल

0 98

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पुरानी चौकी  के पास गड्ढे को बचाने के चक्कर में आज फिर एक बाइक सवार अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ रोड पर गिर गया। जिससे पत्नी और बच्ची घायल हो गई। बाइक सवार यशपाल और अपनी पत्नी निधि उम्र 24 वर्ष और डेढ़ माह की बच्ची को लेकर इंदौर से ललितपुर जा रहा था। जैसे ही दीवानगंज पुरानी चौकी के समीप पहुंचा तो सामने चार-पांच गड्ढे बड़े-बड़े आ जाने के कारण बाइक का भैया गड्ढे में आ गया। जिससे बाइक चालक अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ रोड पर गिर गया जिससे उसकी पत्नी के हाथ पैर और मुंह में चोट आई वहीं बच्ची को भी चोट लगी है दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में इलाज किया गया।

बता दे की एक दिन पहले भी फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज के रागनी ढाबा के सामने एक मोटरसाइकिल चालक अपनी पत्नी के साथ गड्ढे के कारण गिर गया था जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई थी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी दोनों पति-पत्नी भोपाल से करीला जा रहे थे। आए दिन इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही है इसके बावजूद भी एमपी आरडीसी द्वारा इन गढ़ों को नहीं भरा जा रहा है। जबकि रोज लाखों का टैक्स वसूल किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811