Let’s travel together.

रायसेन में सिविल सर्जन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,जिला अस्पताल का घेराव

0 220

– हिंदू संगठन और मृतक पत्रकार के परिजनों ने किया धरना प्रदर्शन

– जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान पर कारवाही की मांग

  विजय सिंह राठौर, रायसेन

रायसेन में VIP व्यवस्था में लगी एंबुलेंस के अभाव में मरीज की मौत के मामले में आज मरीज के परिजनों के साथ हिन्दू संगठनों के आक्रोशित लोगों ने जिला अस्पताल का घेराव किया।
बीते दो घंटे से जिला अस्पताल के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन जारी।

दरअसल सांची के स्थानीय पत्रकार की इलाज में लापरवाही और एंबुलेंस उपलब्ध न कराने के कारण हुई मौत के मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान पर कार्रवाई करने को लेकर आज जिला मुख्यालय पर सागर तिराहे से प्रदर्शन रैली शुरू हुई ओर जिला अस्पताल पहुंच कर धरना दिया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस के साथ सीएमएचओ एसडीएम मौके पर मौजूद है।प्रदर्शनकारी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यशपाल बालयान को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े हुए।

रायसेन के सांची नगर के स्वर्ण मंगलम मासिक पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक सोनी का 10 अप्रैल रायसेन में आयोजित कृषि मेले में जाते समय बाइक से एक्सीडेंट हो गया था।जिसमें घायल होने के बाद जिला अस्पताल में वीआईपी ड्यूटी के कारण समय पर उन्हें एंबुलेंस ओर इलाज नहीं मिलने के कारण 3 घंटे देरी से भोपाल ले जाया गया। इलाज में देरी के कारण उनको वहां बचाया नहीं जा सका। इस घटना में रायसेन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का बेतुका गैरजिम्मेदाराना बयान भी सामने आया। जिसमें वह एंबुलेंस नहीं उपलब्ध करा पाने की बात कह रहे हैं।

उनके इस रवैया से नाराज रायसेन के हिंदू संगठन एवं मृतक के परिजन आज घटना के विरोध में ओर लापरवाही अधिकारी पर कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंदू संगठनों की मांग है कि यदि आज दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811