Let’s travel together.

सिटी फॉरेस्ट उद्यान का शुभारंभ कर किया पौधारोपण

0 158

शहर में पहला सिटी फॉरेस्ट 1 करोड़ 15 लाख की लागत से बन रहा, तीन माह में होगा पूर्ण

नितिन गुप्ता देवास

सिटी फॉरेस्ट उद्यान का शुभारंभ रविवार को स्थानीय मधुमिलन चौराहे पर किया गया। यहां एबी रोड़ के दोनों और उद्यान को पर्यावरण विभाग के द्वारा नगर निगम के सहयोग से बनाया जा रहा है। इसकी लागत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए है। रविवार को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित, एमआईसी सदस्य व पार्षदगण एवं निगम अधिकारियों ने पौधारोपण किया।

शहर में वायु गुणवत्ता सुधार तथा हरित क्षेत्र में वृद्धि हेतु मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल द्वारा वित्त पोषित तथा पर्यावरण एवं वन विभाग के संयुक्त निर्देशन में नगर पालिक निगम देवास के द्वारा सिटी फॉरेस्ट उद्यान का शुभारंभ किया गया। रविवार को यहां पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित अन्य पार्षद व निगम अधिकारियों, पर्यावरण बोर्ड के अधीक्षण यंत्री आदेश, बोर्ड जिला अधिकारी निकिता, सहायक वास्तुविक इ.पी.सी.ओ. योगेश, निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला के द्वारा पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास शहर बहुत ही सौभाग्याशाली है कि यहां पर सिटी फॉरेस्ट का प्रोजेक्ट मिला है। यहां पर 1 करोड़ 15 लाख की लागत से 200 मीटर लंबे 50 मीटर चौड़े एबी रोड़ के दोनों और पर उद्यान बनाए जाएंगे इसको पर्यावरण की दृष्टि से बनाया जा रहा है। सुंदर और स्वच्छ व स्वस्थ देवास बनाने में यह एक और पहल है। इससे पहले स्पोर्टस पार्क विकसित किया है। इसी के साथ मधुमिलन चौराहे के दोनों और सिटी फॉरेस्ट के रूप में उद्यान विकसित किया जा रहा है। जिससे स्वच्छ व स्वस्थ्य वायु शहर को मिलेगी। उन्होनें बताया कि एबी रोड़ के दोनों और उद्यान करीब तीन माह में पूर्ण हो जाएगा।


इसके साथ ही उन्होनें कहा कि पौधों का रोपण करना आसान है किन्तु उन पौधों को परिवार के सदस्य के रूप में देखभाल करना आवश्यक होता है। शहर विकास गति की राह में निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम शहरवासियों के लिए वार्ड के साथ शहर में बड़े उद्यान भी डेवलप कर रहे हैं। देवास में यातायात सुदृढ़ हो आवागमन बाधित ना हो इसके लिए सडक़ चौड़ीकरण का कार्य भी पूर्णत: की और है। उद्यान को डेवलेप करने के साथ ही पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले इसके लिए यहां पर बोरवेल मशीन का पूजन कर बोरिंग भी किया गया।
इस मौके पर एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह बैस, गणेश पटेल, अजय परिहार, मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी, अजब सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिकों के साथ ईई नागेश वर्मा, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, एई जगदीश वर्मा, फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया, उद्यान प्रभारी दिनेश चौहान, उपयंत्री राजेश कौशल, हरेन्द्र सिंह ठाकुर, कैलाश नायक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811