Let’s travel together.

20 वर्षीय लोकेश शाक्या की दोनों किडनी फेल,दानदाताओं और शासन से मदद की अपील

0 155

हफ्ते में दो बार डायलिसिस के लिए भोपाल जाना पड़ रहा 

आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण किडनी नहीं बदलवा सकता परिवार
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज निवासी राजेश शाक्या उर्फ अन्ना के 20 वर्षीय पुत्र लोकेश शाक्या की किडनी फेल हो जाने के कारण भोपाल के पिपलानी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। लोकेश शाक्या के पिता अत्यंत ही गरीब हैं। मेहनत मजदूरी कर अपने घर का खर्चा चला रहे हैं। परिवार में पत्नी दो पुत्री और एक लोता पुत्र लोकेश शाक्या ही है।अपने इकलोते पुत्र की दोनों किडनी फेल हो जाने के कारण पूरा घर परेशान रहता है।दो साल पहले तबीयत खराब होने के कारण दोनों किडनी खराब हो गई है।
लोकेश शाक्या के पिता ने बताया कि पुत्र की दोनों किडनी पूरी तरह से खराब हो चुकी है। इसके इलाज के लिए पैसा नहीं है। जिससे हम अपने इकलोते पुत्र का इलाज करवा सकें।
दोनों किडनी फेल होने के कारण, युवक को दो साल से हफ्ते में दो बार डायलिसिस कराने के लिए भोपाल बस द्वारा जाना पड़ रहा है। लोकेश ने बताया कि बस से जाने में काफी दिक्कत होती है दीवानगंज से भोपाल तक बस द्वारा जाना पड़ता है। बस स्टैंड से मिनी बस से पिपलानी तक जाना होता है जिससे मेरे को काफी तकलीफ होती है। हर बार डायलिसिस के बाद थकावट और दर्द बढ़ जाता है, फिर भी जिंदगी बचाने के लिए यह सफर जारी रखना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और समाजसेवियों से मदद की अपील की है ताकि युवक को बेहतर इलाज मिल सके।
लोकेश की माता अपनी एक किडनी देने को तैयार है। लेकिन किडनी की बढ़ती लागत के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रही है। डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट में 18 से 20 लाख रुपए का खर्चा बताया है। इतनी रकम हम कहा से लेकर आए। पहले ही हम 8 से 10 लाख रुपए अपने बच्चे के इलाज पर खर्च कर चुके हैं। अब तो हमारे पास बस का किराए तक के पैसे के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लोकेश के माता-पिता ने क्षेत्र के समाज सेवी , और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय विधायक से अपने बच्चों के इलाज के लिए गुहार लगाई है। ताकि अपने एक लोते पुत्र का इलाज करवा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811