Let’s travel together.

मां हरसिद्धि माता मंदिर परवरिया में भजन संध्या का हुआ आयोजन

0 118

–भजनों की प्रस्तुति सुनकर झूम उठे श्रद्धालु राधिका मानस मंडल विदिशा के भजन गायकों ने बांधा समां

शिवलाल यादव रायसेन

मां हरसिद्धि माता मंदिर ट्रस्ट परवरिया में राधिका मानस मंडल विदिशा कि कंचन शर्मा एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया ।यह आयोजन उज्जैन के महाकाल का लोकार्पण समारोह के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर, मां हिंगलाज देवी ट्रस्ट बाड़ी ,काली कंकाली देवी मंदिर गुदावल ,हरसिद्धि माता मंदिर परवरिया और महाबलि पंचमुखी हनुमान मंदिर गोपालपुर में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण के साथ आयोजित किए गए ।

जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकाल उज्जैन के लोक का लोकार्पण समारोह को इन आंखों से देखा । मां हरसिद्धि माता मंदिर परवरिया में महाकाल के लोकार्पण समारोह की खुशी में मंदिर समिति और ग्रामीणों ने लगभग 200 शुद्ध घी के दीपक दहलीजजलाएं और द्वार द्वार पर रोशन किए गए। जिससे हरसिद्धि माता मंदिर परिसर दीपों से जगमगाया उठा।
भजनों की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने को किया विवश…..
राधिका मानस एवं भजन मंडल विदिशा की कंचन शर्मा और उनके साथियों द्वारा नाचे जो बब्बर शेर रे मैया का चोला है रंग लाल शेरा वाली का चोला है रंग लाल और मैहर की शारदा भवानी सहित तेरे दरबार झुके सारा दरबार संसार और भगवान शिव शंकर देवी दुर्गा काली के एक से बढ़कर एक भजन भजनों की प्रस्तुति दी गई

साथ ही सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया आरती के बाद मां हरसिद्धि माता मंदिर परवलिया की ओर से महा प्रसादी का मां प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया इस आयोजन में मां हरसिद्धि माता मंदिर ट्रस्ट परवरिया के अध्यक्ष ऋषि नाथ सिंह कुशवाह कामता प्रसाद राठौर पूर्व सरपंच मंगल सिंह बैरागी,प्रीतम सिंह लोधी नेताजी , भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाह अशोक राठौर, मालम सिंह राय मालम सिंह ठाकुर पूर्व सरपंच प्रेम सिंह ठाकुर ,जगन्नाथ सिंह यादव ,राजेश यादव पटेल,दामोदर सिंह यादव राजेश पंथी पहलवान ,विश्व हिंदू परिषद के बद्री प्रसाद पाराशर राजेंद्र प्रसाद पाराशर सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811