Let’s travel together.

मणिपुर ! हम शर्मिंदा हैं !

0 220

राजेश बादल

भोपाल।मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा, आगज़नी, लूटपाट,हत्याओं और सबसे गंभीर महिलाओं के साथ दुष्कर्मों की न रुकने वाली वारदातों और अफसोसनाक हादसों के विरोध में सारा देश उबल रहा है । दोनों सरकारें नाकाम रही हैं । राज्य सरकार के खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अवाम का आक्रोश चरम पर है । सारे राज्यों में मणिपुर में शांति बहाली के लिए धरने,प्रदर्शन और सदभावना बैठकों का सिलसिला जारी है ।

इस कड़ी में  भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र में अनेक सामाजिक संगठनों तथा कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने मौन विरोध प्रदर्शन किया । इसमें सैकड़ों लोगों ने अपने गुस्से का इज़हार किया । इनमें सामाजिक कार्यकर्ता आशा मिश्र, राकेश दीवान,पूर्व अधिकारी आर जी पांडे, जाने माने चिंतक विचारक राम प्रकाश त्रिपाठी, मशहूर

लेखक और कवि राजेश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कोठारी,वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित, जाने माने कवि और पत्रकार डॉक्टर सुधीर सक्सेना, चर्चित लेखक और उपन्यासकार पंकज सुबीर, सामाजिक कार्यकर्ता विनय द्विवेद्वी,पत्रकार और गांधीवादी विचारक अंकित मिश्र,सामाजिक कार्यकर्ता अस्मी सक्सेना,वरिष्ठ

 

गांधीवादी और गांधी भवन के सचिव दया राम नामदेव, गांधीवादी विचारक और लेखक अरुण डनायक,जनवादी विचारक शैलेंद्र शैली, बुजुर्ग पत्रकार और ख्याति प्राप्त लेखक विचारक लज्जा शंकर हरदेनिया, वरिष्ठ पत्रकार राकेश दीक्षित और वरिष्ठ पत्रकार सुनील गुप्ता समेत महिलाओं,छात्राओं और व्यापारियों के अलावा मैं भी मौजूद था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811