शिवलाल यादव रायसेन
रायसेन।रायसेन विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें किले की पहाड़ी स्थित महादेव गुफा मंदिर में नंदीबाबा की प्रतिमा को खंडित करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गुफा मंदिर में विराजमान नंदी की प्रतिमा को आसाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया है। जिससे लोगों की जन भावनाएं आहत हुई है। सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया है। लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रतिमा को खंडित करने वाले पर पकड़ कर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू परिषद के बद्री प्रसाद पाराशर, संदीप रैकवार, रघुवीर ठाकुर, संदीप लोधी, चंदन सिंह, रवि प्रजापति, भगवान सिंह, प्रमोद रैकवार, सहित अन्य लोग शामिल हैं।