Let’s travel together.

ग़ैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-अज़हा का पर्व

0 90

ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज़ें, क़ुर्बानी और मुबारकबादों और दालतो का चला दौर

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील सहित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके पश्चात क़ुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ और घरों में दावतों का दौर चलता रहा।

ग़ैरतगंज नगर की ईदगाह में मौलवी जमालुद्दीन ने नमाज़-ए-ईद अदा कराई एवं ख़ुतबा पेश किया। वहीं जामा मस्जिद में मुफ्ती मशकूर नदवी तथा मंडी मस्जिद में हाफ़िज़ सद्दाम कुरैशी ने नमाज़ पढ़ाई। ग्राम गढ़ी की ईदगाह में मौलाना अतीक़ुर्रहमान साहब ने नमाज़ अदा कराते हुए अपने ख़िताब में ईद-उल-अज़हा की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अल्लाह तआला को इस दिन सबसे प्रिय अमल क़ुर्बानी है। जो व्यक्ति सच्ची नियत और अल्लाह की रज़ा के लिए क़ुर्बानी करता है, अल्लाह उसकी मग़फ़िरत फरमाता है। उन्होंने कहा कि क़ुर्बानी हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है और मुसलमानों को हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए रास्ते पर चलकर इंसानियत की सेवा तथा नेक कार्यों में आगे रहना चाहिए।

गढ़ी की जामा मस्जिद में मुफ्ती इनामुर्रहमान ने नमाज़ पढ़ाई, जबकि देहगांव ईदगाह में मौलवी कमरुद्दीन एवं जामा मस्जिद में हाफ़िज़ अब्दुल हफीज़ ने नमाज़ अदा कराई और ख़ुतबा दिया। सभी उलेमाओं ने अपने संदेश में आपसी सौहार्द, भाईचारे, इंसानियत और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

ईद के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न अधिकारियों ने लोगों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। ग़ैरतगंज, गढ़ी, देहगांव सहित तहसील के ग्रामीण इलाकों में ईद- उल- अज़हा का पर्व उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |     शिक्षा के क्षेत्र में असफल रहे राज्य शिक्षा केंद्र को तुरंत बंद कर देना चाहिए -मुरारी सोनी कर्मचारी नेता     |     झुकने में ही जीवन की सार्थकता है – मुनि श्री श्री चंद्र सागर महाराज     |     मेडिकल कॉलेजों की मेस में शाकाहार- मांसाहार की अलग व्यवस्था     |     श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के विधानसभा संचालन संबंधी अनेक प्रसंग आज भी प्रेरणादायी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811