Let’s travel together.

जिला मुख्यालय के पास खेत में मिले मादा टाइगर के पदचिन्ह,वन अमला पहुंचा

0 547

 

रायसेन । जिला मुख्यालय स्थित रेशम केंद्र के पास एक खेत में टाइगर मेल के पदचिन्ह मिले हैं बताया जा रहा है कि रात के समय टाइगर खेत से निकलकर जंगल की गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को भी पाटनदेव स्थित पोल फेक्ट्री में टाइगर दिखने की खबर आई थी।

रायसेन नगर के रेशम केंद्र के पास गोटर सिंह कुशवाहा का खेत है इस खेत पर प्रतिदिन की तरहा रविवार की सुबह गोटर सिंह कुशवाहा अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचे । खेत की मिट्टी में खेत हकाई के लिए वतर देख रहे थे तभी यह पदचिन्ह दिखाई दिए जिसकी सूचना पत्रकारों के माध्यम से वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने वन विभाग की एक स्पेशल टीम को भेजकर पदचिन्हों की जांच कराई। वन विभाग की स्पेशल टीम ने पीओपी पर पदचिन्हों के निशान ले लिए हैं जिन्हें पांच के लिए भेजा जाएगा। वन विभाग की स्पेशल टीम के मुताबिक पदचिन्ह व्यस्क टाइगर मेल के बताए जा रहे हैं। लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। रात के अंधेरे में पोल फेक्ट्री में भी टाइगर को देखने की खबर बताई जा रही है। जिसकी सूचना भी वन विभाग को दी गई थी लेकिन वन विभाग ने उसे गम्भीरता से नहीं लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811