Let’s travel together.

आदिवासी महिलाएं दबंग की अश्लील हरकतों से हुई तंग,पुलिस अधीक्षक के समक्ष की शिकायत

0 68

 

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम गहलोनी, शिवनगर कॉलोनी की सहरिया आदिवासी महिलाओं ने स्थानीय पुलिस थाने और पुलिस अधीक्षक के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिलाएं आरोप  हैं कि गांव का दबंग व्यक्ति गोपाल रावत, पुत्र विशुनलाल रावत, उनके शौच के समय अश्लील हरकतें करता है। 

जिला मुख्यालय आई गाँव की महिलाओं ने सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन को अपनी आपबीती बताई कि गोपाल रावत नग्न होकर उनके सामने अश्लील प्रदर्शन करता है, गंदी बातें करता है और गुप्तांग दिखाता है।
महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में शौचालय की सुविधा नहीं है, और इसलिए उन्हें सरकारी खाली जमीन पर शौच के लिए जाना पड़ता है। इस स्थिति के कारण उन्हें हर दिन अश्लील हरकतों का सामना करना पड़ता है, जिससे वे शौच के लिए बाहर जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं।
महिलाओं ने इस मुद्दे की सूचना पुलिस थाना सिरसौद को दी थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उन्हें बलात्कार जैसी घृणित घटना का डर सता रहा है। महिलाएं पुलिस की अनदेखी के कारण बेहद चिंतित हैं और उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811