Let’s travel together.

25 सितंबर को मनाया जायेगा बेटी दिवस

0 252

सितंबर माह के अंतिम रविवार को
मनाया जाता है ‘बिटिया दिवस’

सतीश मैथिल सांचेत

हर साल के सितंबर महीने के आखिरी रविवार को डॉटर्स डे यानी बिटिया दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 25 सितंबर मनाया जाएगा। बिटिया दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है बेटियों को भी बेटे के समान ही महत्व व सम्मान दिया जाए। इस खास दिन पर बेटियों को उनकी उपलब्धियों और उनके महत्व के बारे में बताया जाता है। साथ ही बेटियों को यह अहसास कराया जाता है कि वह बेटों से किसी भी तरह कम नहीं है। जिन परिवारों में बेटियां होती है, उन्हें माता-पिता कोई उपहार देते हैं। उनके साथ जश्न मनाते हैं।
भारत में बेटियों को अलग महत्व दिया जाता है। बीते जमाने में बेटियों का बचपन में ही हाथ पीले कर दूसरे घर भेज दिया जाता था। उनकी भूमिका सिर्फ रसोई घर तक सीमित रह जाती थी। देश में आज भी कई स्थानों पर आंशिक रूप से यह कुप्रथा जारी है, लेकिन एक बड़े तबके की सोच बदल चुकी है, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी बेटी दिवस का काफी महत्व है।

ऐसे मनाना चाहिए बिटिया दिवस

माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्य अपनी प्यारी बेटी को गिफ्ट दे सकते हैं।घर पर बेटी की पसंद का विशेष व्यंजन बना सकते हैं या खाने के लिए होटल में लेकर जा सकते हैं।कुछ समय निकालकर बेटियों के साथ कुछ अच्छा समय बिताएं.बेटियों को यह बताना चाहिए कि वे लड़कों से कम नहीं हैं और वे माता-पिता के के लिए जीवन में क्या महत्व रखती है।
माता-पिता को यह बताना चाहिए कि बेटे तथा बेटियों को कैसे समान रूप से प्यार और सम्मान करते हैं।
माता-पिता को यह भी बताना चाहिए कि बेटियों को किसी भी तरह डरना नहीं है और हर समस्या का डटकर मुकाबला करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811