Let’s travel together.

आजाद अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत कुमार पटेल निलंबित

0 160

जबलपुर। आजाद अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत कुमार पटेल को जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर ने निलंबित कर दिया है। श्री पटेल जबलपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला चारघाट
में प्राथमिक शिक्षक के रूप में पदस्थ है।श्री पटेल को 12 सितम्बर को हड़ताल में जाने के कारण निलंबित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश में कहा है कि12-09.2022 को अपनी पदस्थ संस्था में अपना आवेदन देकर हडताल में जाने का उल्लेख किया गया है. जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश है, कि कोई भी शासकीय लोक सेवक ऐसे प्रदर्शन नही लगायेगा या उसमें भाग नही लेगा एवं अन्य शासकीय लोक सेवकों को भी हडताल में जाने के लिये अभिप्रेरित नहीं करेगा जो कि आपके द्वारा शासकीय लोक सेवक होते हुये किया गया है, इस कारण से इस कार्यालय के पत्र क्रमाक / सतर्कता / 2022/9064 जबलपुर दिनांक 12 सितम्बर 2022 के द्वारा श्री भरत कुमार पटेल प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला चारघाट संकुल शासकीय उ०मा०वि०सगडा झपनी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर चाहा गया किंतु श्री पटेल द्वारा आज दिनांक तक कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर इस कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे स्पष्ट है, कि आपके द्वारा भोपाल में हडताल किया जा रहा है।

अतएव श्री भरत पटेल, प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला चारघाट संकुल शासकीय उ०मा०वि०सगडा झपनी विकासखण्ड जबलपुर जिला जबलपुर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण. नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है ।

निलंबन अवधि में श्री भरत पटेल, प्राथमिक शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जबलपुर जिला जबलपुर नियत किया जाता है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811