Let’s travel together.

रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत

0 155

रायसेन। सांची थाना क्षेत्र में शनिवार रात हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी (26) की तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। हमले में उसका एक हाथ लगभग कट गया और शरीर पर कई गंभीर वार किए गए। गंभीर हालत में भोपाल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई

बताया जा रहा है कि राकेश सलामतपुर चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान चलाता था और रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।

सबसे दर्दनाक बात यह है कि राकेश की शादी 12 मई को हुई थी। शादी के दो माह भी पूरे नहीं हुए थे कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। क्षेत्र में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पीएम का जुमला और ‘राजनीतिक फूफा बनाम सामाजिक फूफा’ !-अजय बोकिल      |     शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज, 30 से ज्यादा मामले दर्ज     |     रायसेन जिला जेल में गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, जेल से फरारी की साजिश का खुलासा     |     कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811