Let’s travel together.

स्व.हरिसिंह आदिवासी के घर पहुंच कर 5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

0 157

बकरी पालन शेड व कूप निर्माण की राशि के स्वीकृति पत्र भी दिए

शोकाकुल परिवारों में पहुंच कर विधायक ने की संवेदनायें व्यक्त

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विधायक रामपालसिंह राजपूत ग्रामीण अंचल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे विभिन्न ग्रामो का दौरा कर जनता से रूबरू हुए । विधायक ने चंदपुरा गांव में स्वर्गीय राजू आदिवासी की रसोई एवं गंगाजली पूजन में पहुँचकर परिवारजनों से भेंट की । उसके बाद ग्राम चैनपुर में स्वर्गीय हरिसिंह आदिवासी के परिवारजनों को मुआवजा की स्वीकृत राशि 5 लाख रुपए का चेक एवं बकरी पालन हेतु शेड तथा कूप निर्माण की राशि के स्वीकृत पत्र प्रदान किये एवं भरोसा दिलाया कि सरकार आपके साथ खड़ी है । इसके पश्चात सिंह ग्राम गधर्रा में स्वर्गीय बडेवीर आदिवासी के परिवार के बीच पहुँचकर ढांढस बंधाया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें क्षतिपूर्ति की राशि जल्द ही प्रदान की जाए उसके बाद श्री सिंह ने पोनार में स्व श्रीराम पटवा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ग्रामवासियों से संवाद कर हालचाल जाना ।


अंत मे विधायक सालाबर्रु में श्री सिद्दधाम गौशाला का निरीक्षण किया एवं आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के गरीब, किसान,मजदूर एवं प्रत्येक वर्ग के लिए सबका साथ सबका विश्वास के सिद्धांत से कार्य कर रही है जल जीवन मिशन में हर घर को पानी देने जैसी अनेक जनहित की योजनाये चलाई जा रही है कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी,पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल,अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया,एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, एसडीओपी पीएन गोयल, सीईओ रश्मि चौहान निरपत आदिवासी सहित प्रशासनिक अधिकारी सहित कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811