Let’s travel together.

ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी

0 7

विद्यार्थी,नैतिक मूल्यों और पारिवारिक दायित्वों से भी संस्कारित हों-एल के खरे एसडीएम

भोपाल । बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल की जनभागीदारी की सामान्य परिषद बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम श्री एल के खरे ने शैक्षणिक सत्र 2026-27के सुचारु संचालन के लिए छात्र हित में विभिन्न अधोसंरचना विकास सम्बंधित निर्णयों के साथ विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी एवं रोजगारोंन्मुखी शिक्षा को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया. महाविद्यालय में संचालित टूरिज्म और होटल प्रबंधन सम्बन्धी पाठ्यक्रमों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की . आपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ -साथ नैतिक मूल्यों और पारिवारिक दायित्वों से संस्कारित करने की आवश्यकता बताई.

बैठक के प्रारंभ में सचिव एवं प्राचार्य डा संजय जैन ने पुष्प गुच्छ से माननीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए स्ववित्तीय पाठ्यक्रमों, आऊटसोर्स एजेंसी, अग्नि शमन यंत्रों का रखरखाव, बाबूलाल गौर शोध समन्वय प्रकोष्ठ द्वारा सेमीनार, भेल प्रशासन से लायसेंस शुल्क आदि बिन्दुओं के प्रस्ताव प्रस्तुत किए .

जनभागीदारी सदस्य श्री तेजसिंह ठाकुर , करतार सिंह नागर, संजय कुंवर, श्रीमती पुष्पा राय,खिलान सिंह, अंशुल यादव, डा प्रीति मिश्रा ने भी अध्यक्ष श्री एल के खरे का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में अपने विचारों से सक्रिय भूमिका निभाई .अंत में जनभागीदारी प्रभारी डा अंजना अग्रवाल ने अध्यक्ष सहित सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |     एमपी टुडे न्यूज की खबर का असर: धुआं उगल रहा बिजली पोल आखिरकार हुआ दुरुस्त, टला बड़ा हादसा     |     गुजरात जा रहा युवक दीवानगंज के पास चलती ट्रेन से गिरा, पूरी रात ट्रैक किनारे तड़पता रहा, सुबह 108 एंबुलेंस ने बचाई जान     |     खेतों से हाईवे पर पहुंच रही चिकनी मिट्टी बनी जानलेवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     351 फीट ऊंची सिद्धेश्वर गुफा का रहस्य: रंग पंचमी और महाशिवरात्रि पर उमड़ता आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811