अनुराग शर्मा सीहोर
जावर तहसील के एक पटवारी का ग्राम फूडरा के किसान से काम के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो की शिकायत जैसे ही आष्टा एसडीएम आनंद रजावत को मिली तो तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड पटवारी का नाम अमित कुमार श्रीवास्तव है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात को व्हाट्सप्प ग्रुप में एक पटवारी का काम की एवज में किसान से रूपये लेते विडिओ वायरल हो गया!
विडिओ की पड़ताल करने पर पटवारी जावर तहसील के हल्क नंबर 13,14 में पदस्थ पटवारी अमित कुमार श्रीवास्तव का ग्राम फूडरा के किसान से रुपये लेते हुए उक्त किसान के मित्र ने ही वीडियो बना लिया था!जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

वही यह विडिओ वायरल करने वाले किसान त्रिलोक सिंह का कहना है की यह वीडियो अगस्त माह का है और पटवारी अमित श्रीवास्तव ने इसमें नाम हटाने की एवज में 12 हजार रूपये की मांग की थी!
जिस पर किसान त्रिलोक ठाकुर ने पटवारी अमित श्रीवास्तव को 5000 हजार पहले और 2000 हजार 18 अगस्त को दिए थे!उसी दिन यह वीडियो किसान के मित्र ने अपने मोबाइल से बना लिया था!जिसे शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया!
इधर वीडियो वायरल और पटवारी के द्वारा रिश्वत लेने की जानकारी जैसे ही एसडीएम आनंद रजावत को मिली वैसे ही पटवारी को निलंबित कर दिया गया।
पुरे मामले की जाँच जावर तहसीलदार शेखर चौधरी को दी गई!