Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में विवाद, नपाध्यक्ष के साथ उनके पति के फोटो फ्लेक्स में लगाने पर पार्षद हुए नाराज

0 391

-नगरपालिका उपाध्यक्ष फोटो फ्लेक्स पर न होने पर दिखी नाराजी
-नगरपालिका में अध्यक्ष के पति के हस्तक्षेप को लेकर नाराजी
-अध्यक्षपति अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर चला रहे नगरपालिका

रायसेन।जिला मुख्यालय स्थित वन परिसर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद ने कराया। लेकिन उक्त आयोजन शुरुआती दौर से ही विवादों में आ गया।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए शहर भर में नगर पालिका की तरफ से लगाए गए फ्लैक्सों में नपाध्यक्ष सविता सेन के फोटो के साथ उनके पति जमना सेन के फोटो भी लगे हुए थे। इसको लेकर कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला की अगुवाई में एकजुट हुए और उन्होंने सीएमओ सुधीर सिंह के समक्ष आपत्ति जताई। साथ ही कार्यक्रम की प्रभारी रानी तिवारी को पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम रानी तिवारी ने ही सभी फ्लैक्स अपनी निगरानी में बनवाए थे। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही इन सभी फ्लैक्सों नपा उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाहा का फोटो भी नहीं लगाया गया। इसको लेकर भी चर्चा होती रही।

नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला का कहना है कि सरकारी आयोजन में नपाध्यक्ष के पति मंच पर सबसे पहले बैठ जाते और नपा कर्मचारियों को आदेशित करते हैं। वहीं इस कार्यक्रम के लिए शहर भर में लगे फ्लैक्स बैनरों में अध्यक्ष के पति जमना सेन के फोटो किस आधार पर लगाए गए। जबकि यह कार्यक्रम शासकीय स्तर से आयोजित किया गया। उन्होंने अध्यक्ष पति के विरुद्ध नपा के कार्यों में हस्तक्षेप करने सहित नपा अध्यक्ष पति द्वारा हलाली परियोजना का निरीक्षण करने पर भी आपत्ति जताई। इसके बाद कांग्रेसी पार्षदों ने तहसीलदार अजय पटेल को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका में चल रही अध्यक्ष पति जमना सेन की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व अध्यक्ष पति जमना सेन नपा कार्यालय में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर पार्षदों से चर्चा एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए नजर आए थे। इस पर भी कांग्रेस पार्षदों सहित पदाधिकारियों ने विरोध जताकर कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा था। मगर अब तक उनके कार्यकलापों से बदलाव नहीं आया। इसको लेकर कांग्रेस पार्षद खासे नाराज हैं।
इनका कहना है-
मेरी जानकारी में यह नहीं है कि फ्लैक्स में अध्यक्ष पति के फोटो किसके आदेश पर लगवाए हैं। वैसे कार्यक्रम की प्रभारी रानी तिवारी हैं, यह जबाबदारी उन्हीं की है। उन्हें नियमानुसार कार्य करना चाहिए। इसकी जांच करवाई जाएगी। साथ ही उन फ्लैक्सों का भुगतान नपा के माध्यम से नहीं होगा।

सुधीर सिंह, सीएमओ नगर पालिका परिषद रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811