Let’s travel together.

जन सेवा समर्पण अभियान के तहत विधायक ने किया 92 उज्जवला गैस योजना

0 130

-पार्ट.02 के गैस कनेक्शन का वितरण

-सिलवानी नगर के विश्राम ग्रह में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से प्रारंभ किए गए जन सेवा समर्पण अभियान के तहत नगर के लोनिवि के विश्राम ग्रह में विधायक रामपाल सिंह राजपूत की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया । यहां पर विधायक श्री राजपूत ने उज्जवला गैस कनेक्शन पार्ट .02 योजना के 92 महिला हितग्राहियो को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया ।

इसके अतिरिक्त नगर पंचायत व जनपद पंचायत के द्वारा संचालित योजनाओ से भी हितग्राहियो को लाभांवित किया गया । कार्यक्रम को विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने संबोधित किया । उन्होने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। जो भी हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए है उन्हे लाभांवित किए जाने के लिए अधिकारी कर्मचारी घर घर जाकर चिन्हित कर रहे है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नही रहेगा । कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, धर्मवीर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री संजू बनारसी ने किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811