Let’s travel together.

क्रांति फाउंडेशन ने गरीब बस्तियों के बच्चों के साथ मनाया सेवा दिवस

0 269

बच्चो को दीजिए प्यार ,आहार और उपहार

रजनी खैतान इंदौर

प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर निचली बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर सेवा दिवस मनाया। कई बच्चे जिन्होंने कभी अपना जन्मदिन नही मनाया वह मोदी जी के जन्मदिन अवसर पर डेकोरेशन और केक देख झूम उठे।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से फ़िल्म-टीवी अभिनेत्री सारिका दीक्षित भी उपस्थित रही , शहर के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। बच्चों की शिक्षा और उनके भीतर छुपे टेलेंट को उभारने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बच्चे फूलों की तरह सुकोमल और मासूम होते है,जो तेज हवा में कुम्हला जाते है। अतः बच्चो को दीजिए ढेर सारा प्यार,संतुलित आहार और मनपसंद उपहार।
यह बात फिल्म एवं टीवी एक्ट्रेस सारिका दीक्षित ने मुसाखेड़ी स्थित शांतिनगर में आयोजित बच्चो के कार्यक्रम में कही।सारिका दीक्षित ने आगे कहा कि किसी भी राष्ट की सबसे बड़ी संपदा बच्चे ही होते है।आज के बच्चे कल देश के भावी निर्माता बनेंगे, अत उन्हें खूब आशीष दे और साथ में अच्छे संस्कार भी।


क्रांति फाउंडेशन ने गरीब बस्तियों के नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ सेवा दिवस मनाया।इस मौके पर 150 से अधिक बच्चों को मिठाई एवं नमकीन बांटी गई। बच्चों के द्वारा ही ने मोदीजी का केक काटा गया और उनके दीर्घायु होने की कामना कर खुशियां मनाई गई ।
इस मौके पर बच्चों को मोदीजी के बारे में कहानी और लघु फिल्मों के माध्यम से बताया कि हमारा समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाता है। जो सेवा करता है उसे मेवा अवश्य मिलता है।
क्रांति फाउंडेशन अपनी सेवा गतिविधियां गरीब बस्तियों में ही चलाता है, क्योंकि उनका उद्देश्य और लक्ष्य नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा ही सरस्वती वंदना की और कार्यक्रम का संचालन गोपाल भालेराव ने कियाऔर पूजा गोयल का रहा आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |     सागर की प्रिंसी जैन ने फिर बढ़ाया जिले का मान     |     जन्म दिवस पर शुभकामनाएं के साथ मुख्यमंत्री ने कहा पद्मश्री अनुज जन जन के महानायक     |     सर्किट हाउस रोड 25 दिन से खुदी पड़ी, पीडब्ल्यूडी -नगर पालिका विवाद में जनता परेशान, कलेक्टर से सुधार की मांग     |     भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती और राष्ट्र चेतना पर हुआ गहन मंथन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811