-पंकज जोशी, नरेंद्र शिवाजी पटेल, सुरेंद्र पटवा, आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,रामपालसिंह, डॉ प्रभु राम चौधरी की मौजूदगी में भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” अंतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सांची स्थित वेदानवी रिसोर्ट में शुरू हुआ, प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, विचार परिवार, बूथ प्रबंधन, कार्य विस्तार एवं कार्यकर्ता संवाद जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र शिवाजी पटेल, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा प्रदर्शनी उद्घाटन एवं अवलोकन के साथ से हुई। इसके पश्चात वर्ग गीत, दीप प्रज्ज्वलन, संपूर्ण वंदे मातरम् एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विस्तार पूर्वक रखी। उद्घाटन सत्र के वक्ता पंकज जोशी ने कार्य पद्धति विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में अध्यक्षता नरेंद्र शिवाजी पटेल ने की, जबकि मुख्य वक्ता राजेश तिवारी रहे। उन्होंने विचार परिवार विषय पर संवाद करते हुए भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

तृतीय सत्र की अध्यक्षता भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने की, मुख्य वक्ता सांसद आलोक शर्मा ने कार्य विस्तार विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्र चेतना जागृत करने का अभियान है।

चतुर्थ सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में अंशुल तिवारी ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर विस्तार से जानकारी दी। पंचम सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने की, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी ने कार्यकर्ता संवाद एवं कार्यकर्ता संभाल विषय पर अपने विचार रखे।

अंतिम एवं छठवें सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने व्यवहारिक सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली और जनसंपर्क के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार शाम को किया जाएगा।