Let’s travel together.

शिवपुरी और श्योपुर में नए टूरिस्ट सर्किट के प्लान पर जोर- ऊषा ठाकुर

0 141

मप्र की पर्यटन मंत्री ने कही बात
– पर्यटकों को दी जाएंगी सुविधाएं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र की धरती पर कूनो में नामीबिया से चीते लाए जाने के बाद अब शिवपुरी,श्योपुर और ग्वालियर में नए टूरिस्ट सर्किट पर मप्र सरकार का जोर है। इस नए टूरिस्ट सर्किट के प्लान पर जोर-शोर से काम चल रहा है और जल्द ही इस क्षेत्र में पर्यटकों को कई सुविधाएं देने का काम मप्र का पर्यटन मंत्रालय करेगा। यह बात मप्र की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने कही है। श्योपुर के कूनो में चीता पुर्नवास कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर आईं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने एक बातचीत के दौरान बताया कि इस क्षेत्र में नए टूरिस्ट सर्किट के प्लान पर काम किया जा रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन डिपार्टमेंट अन्य विभागों के साथ सामंजस्य बैठाकर इस पर जोर दे रहा है और जल्दी इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उसे ठाकुर ने मप्र की धरा पर 70 साल बाद चीते लाए जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन चीतों के आने से इस क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए प्लान बना रहे हैं जिसमें ग्वालियर शिवपुरी के अलावा श्योपुर तक का पूरा प्लान हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि कूनो में चीते आने से अब पर्यटकों का झुकाव ग्वालियर चंबल संभाग की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि यहां पर टूरिस्ट आने से स्थानीय लोगों को रोजगार का नए साधन विकसित होंगे।
इस अंचल में नए टूरिस्ट सर्किट की कवायद तेज-
मप्र के श्योपुर में चीते आने के बाद अब इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में भी टाईगर सफारी का प्लान है। इसलिए इस क्षेत्र में चीता और टाईगर को देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में आएंगे। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में दो नए टूरिस्ट सर्किट बनने की कवायद तेज हो गई है। इस सिलसिले में एमपी टूरिज्म की टीम सर्वे भी कर चुकी है। बताया जाता है कि बोर्ड का उद्देश्य ग्वालियर और चंबल संभाग के टूरिस्ट सर्किट को कूनो से जोडऩा है। वहीं प्राइवेट टूरिस्ट ऑर्गेनाइजेशन भी टूरिस्ट पैकेज प्लान कर रहे हैं। इस नए प्लान में शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, ओरछा, दतिया व पन्ना तक नए टूरिस्ट सर्किट को जोड़ने का काम पर प्लान चल रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811