अनुराग शर्मा
सीहोर । कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के निर्देश अनुसार आबकारी विभाग के द्वारा मंगलवार को वृत्त बुधनी में सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।उक्त कार्यवाही में थाना शाहगंज अंतर्ग सीएम हेल्पलाइन की लेवल 1 की 3 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में ग्राम समनापुर में आरोपी भूरी बाई पति मानसिंह भील से 8 लीटर कच्ची शराब, अज्ञात आरोपी से 285 kg महुआ लाहन, ग्राम नाँदनेर में ज्योति पति रामदास कहार से 57 पाव देशी शराब प्लेन, ग्राम आमोन में नवीन चौहान पिता रामदयाल से 3 कैन बियर, 2 पाव देशी शराब प्लेन, बकतरा में राजहंस ढाबा संचालक धर्मवीर सिंह पिता बाबूलाल से 3 पाव देशी शराब प्लेन जप्त कर उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क)(च) अंतर्गत प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।इसी प्रकार सोमवार गो नसरुल्लागंज वृत में 5लीटर कच्ची शराब, 180 kg महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम अंतर्गत 2 प्रकरण कायम किये गए।उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन, आबकारी उप निरीक्षक नीरज दुबे, आबकारीआरक्षक वैभव नागवंशी, नगर सैनिक रामभरोस वर्मा, विजेन्द्र सिंह ठाकुर की टीम द्वारा की गई। अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।