सुरेन्द्र जैन धरसीवा
समीपी ग्राम पंचायत टंडवा के गांधी चौक में तिल्दा ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण की बैठक संपन्न हुई।
अतिथि स्वागत के बाद छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न योजनाओं, किसानों की कर्जा माफ, किसानों को बोनस, जिसका एक डिसमिल जमीन नही उसे भी सात हजार रु, गोठान में गोबर, खरीदी, अभी अभी हरेली से गौमूत्र खरीदी, नरवा गरवा घुरवा बारी की जानकारी, बिजली बिल हाफ, आत्मानंद विद्यापीठ, इत्यादि को क्रमशः हरि मार्कण्डेय, भगवती सिरमौर, पुनाराम वर्मा, देवेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़ शासन कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा , पुर्व राज्य सभा सदस्य छाया वर्मा, पुर्व विधायक जनक राम वर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा, प्रदेश महामंत्री सीमा वर्मा, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य आशा यादव, टंडवा सरपंच पुष्पा लता नायक, तिल्दा ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष बलदाऊ साहू, सुहेला ब्लाक अध्यक्ष भुनेश्वर वर्मा, ने बैठक में अपनी विचार व्यक्त किये।
केंद्र के मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की गई, चुनाव के समय की गई वादा काले धन को लाना, हर आदमी के खाता में लाखों रु. जमा करने की बात, डीजल पेट्रोल कम, मंहगाई कम की बात को लेकर मोदी सरकार को कोसा गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्मीनरायन वर्मा सभापति नगर पालिका तिल्दा ने की।
बैठक की समापन आभार जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस रायपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र वर्मा ने की।

कार्यक्रम में जोता के सरपंच रमेश कुमार गेंडरे, कोटा सरपंच चंद्र शेखर पासे, जनपद सदस्य रेख राम देवांगन जी, देवेन्द्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष, सेवादल कांग्रेस तिल्दा ब्लाक अध्यक्ष गुप्ता, नीरज राठी, नवीन अग्रवाल, नरेंद्र शुक्ला, संदीप पाण्डेय जी, पुनाराम वर्मा, भगवती सिरमौर,प्रेम नारायण साहू, हरि मार्कण्डेय श्याम लाल डाहिया, संत कुमार डहरिया, सनत ठाकुर, अशोक कश्यप, रजत कश्यप, संजय वर्मा, गाँधीराम सेन, रूप कुमार साहू, मालिकराम वर्मा, लोकनाथ साहू, बलदाऊ वर्मा, बलराम वर्मा तिल्दा ब्लाक ग्रामीण के कांग्रेसी गण, आसपास के जनप्रतिनिधि, गांव के गणमान्य नागरिक आदि सौकड़ों लोग की उपस्थिति रही।