Let’s travel together.

दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

0 20

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 स्थित बालमपुर घाटी पर सड़क सुरक्षा को लेकर लंबे समय से बनी बड़ी समस्या का समाधान आखिरकार शुरू हो गया है। घाटी के दोनों ओर लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग, जो पिछले करीब दो वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी, उसे बदलने का कार्य एमपी आरडीसी द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, करीब दो साल पहले एमपी आरडीसी ने बालमपुर घाटी पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग लगाई थी। लेकिन इस दौरान घाटी पर लगातार हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई स्थानों पर रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रेलिंग टूटने के कारण घाटी से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता था। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कई बार नई रेलिंग लगाने की मांग भी उठाई थी।

अब एमपी आरडीसी ने क्षतिग्रस्त रेलिंग को हटाकर नई लोहे की सुरक्षा रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे घाटी से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वाहन चालकों का कहना है कि बालमपुर घाटी हाईवे का संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। यदि किसी वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है, तो मजबूत लोहे की रेलिंग वाहन को सीधे गहरी खाई में गिरने से रोक सकती है, जिससे गंभीर हादसों में कमी आएगी और लोगों की जान बच सकेगी।

स्थानीय नागरिकों ने एमपी आरडीसी से मांग की है कि रेलिंग लगाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा हाईवे-18 पर बने गहरे गड्ढों की भी तत्काल मरम्मत कर सड़क को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811