Let’s travel together.

सांचेत फीटर परिसर मे पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन

0 82

सतीश मैथिल सांचेत रायसेन

क़स्बा सांचेत में फीटर परिसर में पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। हरियाली व स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। पर्यावरण में तभी सुधार होगा और हरियाली में बढ़ोत्तरी होगी, जब हम सभी हर साल पौधारोपण करेंगे। इस उद्देश्य को पूरा करने फीटर में पदस्थ लाइनमेंन जसवंत सिंह लोधी ने अपना 40वा जन्मदिन पर पौधा रोपण कर मनाया जसवंत सिंह लोधी ने वताया की फीटर परिसर में पौधारोपण कर मनाया है। बीते कई सालों से यह क्रम जारी है। 10 सितंबर को अपने जन्म दिवस पर लाइनमेंन जसवंत सिंह लोधी के साथ पप्पा कुशवाह भूपेंद्र लोधी मौजूदगी में कदम, पाम ट्री व सप्तपर्णी के पौधे लगाएं साथ ही मोक्षधाम में बरगद, सप्तपर्णी व कदम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संक्षण का संदेश दिया गया।


हरा-भरा हो रहा फीटर परिसर –

अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाने लाइनमैन जसवंत लोधी बीते कुछ सालों से लगातार फीटर परिसर व मोक्षधाम के आसपास पौधारोपण कर रहे हैं। इससे फीटर परिसर हरा-भरा हो गया है। उन्हों ने बताया कि लाइन मैन के प्रयासों से बीते सालों में लगाए गए पौधे अब पेड़ बनकर शीतल छाया व ताजी हवा दे रहे हैं, वातावरण को स्वच्छ बनाने के साथ स्वास्थ्य को लाभदायक साबित हो रहे हैं।
पौधारोपण के दौरान जसवंत सिंह लोधी पप्पा कुशवाह दिनेश कुशवाह भूपेंद्र लोधी संतोष लोधी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चारधाम यात्रा पर जा रही बस में लगी आग, बस पूरी तरह हुई जलकर खाक     |     सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों के घोटाले की खुलती जा रही परत दर परत     |     मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज सागर आगमन 18 मई को     |     विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर कलेक्ट्रेट, एन एच एम कार्यालयों एवं सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर     |     डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे     |     शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम     |     क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड     |     कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान     |     शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्तार     |     राजमाता श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में ग्राम पंचायत भटनावर में बनेगा पार्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811