Let’s travel together.

बाल आयोग की टीम और सतलापुर पुलिस की समझाइश के बाद भी माता पिता ने कि नाबालिक की शादी

0 1,126

मंडीदीप रायसेन। एक और मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बाल विवाह को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं इसके बाद भी कुछ ऐसे भी माता-पिता है जो नाबालिक बच्चियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने से गुरेज नहीं करते उनके भविष्य को बर्बाद करने और उनके सपनों पर पानी फिरते दिखाई नजर आते हैं ऐसा ही एक मामला मंडीदीप नगर के वार्ड नंबर 14 सतलापुर का सामने आया है।

वार्ड नंबर 14 निवासी संजय पटेल की पुत्री ज्योति पटेल की शादी 10 जून 2022 को बिहार निवासी दीपक पटेल से तय हुई थी जिसकी शिकायत बाल आयोग में की गई जिसके बाद बाल आयोग की टीम और सतलापुर पुलिस द्वारा परिजनों को नाबालिक कि ना शादी करने को लेकर समझाइश दी गई और उन्हें बताया गया कि आप 18 साल होने के बाद ही लड़की का विवाह करें जिसको लेकर पुलिस द्वारा शपथ पत्र भी लिया गया था इसके बाद भी संजय पटेल पत्नी सरिता देवी द्वारा प्रशासन को गुमराह करके लड़की का विवाह 10जून 2022 को कर दिया गया इससे प्रतीत होता है कि संजय पटेल पत्नी सरिता पटेल को प्रशासन की कार्रवाई और नियमों की धज्जियां उड़ाने से कोई रोक नहीं पाया और संजय पटेल पत्नी सरिता पटेल द्वारा एक नाबालिक बच्ची का जीवन बर्बाद कर दिया।

ऐसा प्रतीत होता है कि इनके मन में प्रशासन और प्रशासन के नियमों का डर बिल्कुल भी नहीं है जबकि नाबालिक होने पर विवाह नहीं करना चाहिए था पर प्रशासन को गुमराह कर इनके द्वारा शादी कर दी गई अब प्रशासन को चाहिए कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई माता-पिता सहित नाबालिग से शादी करने वाले दीपक पटेल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे नाबालिगों बच्चियों के जीवन के साथ हो रहे खिलवाड़ जैसे मामलों में कमी आ सके और कोई भी माता-पिता अपनी नाबालिक बच्ची का विवाह ना कर सके और समाज में भी एक संदेश जाएगी नाबालिक बच्ची का व्यवहार ना किया जाए।

न्यूज सोर्स-रामभरोसे विश्वकर्मा मण्डीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |     जिला पंचायत में 20 प्रतिशत कमीशन का आरोप, जनसुनवाई में पहुंचे सदस्य     |     आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर के वोट खरीदने वाले बयान पर मचा बवाल, जनता ने माँगी सफाई     |     शराब कांड के बाद MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर और देवास के SP बदले     |     तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जनआंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811