सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर किसान कांग्रेस द्वारा निकाली गई किसान जन आंदोलन यात्रा मंगलवार 13 जनवरी को गढ़ी से प्रारंभ होकर हिनोतिया खास, पड़रिया गढ़ी, पेनगंवा, चांदोंनी गढ़ी और सहजपुर से होते हुए दोपहर करीब 3 बजे गैरतगंज बस स्टैंड पहुंची। यहां यात्रा के समापन पर विशाल आमसभा का आयोजन किया गया।
आमसभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के अध्यक्ष एवं सिलवानी–बेगमगंज विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि बढ़ती लागत और गिरते दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सरकार को किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए।

जिला किसान कांग्रेस रायसेन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों को नजरअंदाज करती रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा में पूर्व प्रत्याशी सांची विधानसभा डॉ. जी.सी. गौतम, मदनलाल अहिरवार, किसान जन आंदोलन यात्रा के प्रभारी प्रभात चावला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गैरतगंज संजीव राय एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे। वक्ताओं ने किसानों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने और अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं
गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4000 रुपए प्रति क्विंटल की जाए। धान की एमएसपी 5000 रुपए प्रति क्विंटल तय हो। सोयाबीन की एमएसपी 6000 रुपए प्रति क्विंटल की जाए। मक्का की समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीदी हो। प्याज, आलू, टमाटर व लहसुन के न्यूनतम समर्थन दाम तय किए जाएं। नकली बीज और खाद बेचने वालों पर कठोर कानून बने। खाद और बीज पर्याप्त मात्रा में और समय पर उपलब्ध कराए जाएं। भूमि अधिग्रहण कानून में बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए। बिजली विभाग द्वारा किसानों पर बनाए जा रहे कथित झूठे प्रकरण बंद हों। मध्यप्रदेश में मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती लागत और गिरते दाम किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। इन्हीं मांगों को लेकर किसान कांग्रेस की यह जन आंदोलन यात्रा निकाली जा रही है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। आयोजन में संजीव राय एडवोकेट अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मेवाराम कुशवाहा अध्यक्ष किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, देवेंद्र पटेल, शाहिद अंसारी, सुनील श्रीवास्तव, खेमचंद चोरसिया, मोहनलाल जाटव, सैयद वदूद अली पटेल, राजेश ठाकुर, बृजेश जाटव, सैयद आफताब अली, खालिद मंसूरी, अरशद अंसारी, अध्यक्ष युवक कांग्रेस, राजकिशोर राजपूत, नेमीचंद सतोरिया, मदनसिंह राजपूत, राजेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, अभिषेक यादव, राजेश टंडन, विश्वनाथ यादव, विष्णुप्रसाद राय, भारत सिंह ठाकुर, फूल सिंह पटेल देवनगर, मलखान सिंह पूर्व सरपंच देवनगर सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।