Let’s travel together.

40 वर्षीय व्यक्ति ने शमशान घाट पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

0 246

– नीनोद गांव में फैली सनसनी
-सलामतपुर पुलिस ने मामला लिया जांच में

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नीनोद में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते ग्राम नीनोद में श्मशान घाट के टीन शेड पर तोलिया बांधकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम नाम सोमत सिंह भोई बताया जा रहा है। मृतक अपने घर से सुबह 4 बजे तालाब पर मछली पकड़ने का कहकर निकला था। सुबह लगभग 6 बजे जब गांव के बच्चे मोर पंख बीनने जंगल में आए तो घटना की जानकारी लगी। तब कहीं जाकर गांव में बताया गया। फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही तत्काल दीवानगंज चौकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर दीवानगंज पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर सोमत सिंह नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसका कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मर्ग का मामला कायमकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811