Let’s travel together.

साईं मंदिर के पास आईशर ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल महिला भोपाल रेफर

0 153

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

शनिवार शाम को भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज में एक महिला को आइशर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर साईं मंदिर दीवानगंज के पास भोपाल की ओर से आ रहे आयशर ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। जो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे भोपाल रेफर किया गया है। वहीं महिला का नाम शांति पति तुलाराम लोहा पीटा बताया जा रहा है। सलामतपुर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तेज व लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाने पर ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है। बता दें कि आयशर ट्रक प्लास्टिक के पाइप भर का सागर जा रहा था। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर चार्टर्ड बस व स्लीपर बसें अंधी रफ़्तार से चल रही हैं। ये बसें आए दिन हाईवे पर किसी न किसी का एक्सीडेंट कर रही है। और तो और बस चालक मोटर साइकल चालकों को भी कट मार देते हैं। जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इन हादसों में कुछ को तो अपनी जान तक गवानी पड़ रही है। पिछले एक माह में दो अलग अलग बसों की टक्कर से सलामतपुर क्षेत्र में 6 मौते हुई हैं। फिर भी इन बसों की अंधी रफ़्तार पर रायसेन आरटीओ ने कोई कार्रवाई नही की कोई है। अब तो कस्बे के ग्रामीण कहने लगे हैं कि ना जाने कब आरटीओ इन बसों की रफ़्तार पर शिकंजा कसेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811