Let’s travel together.

पंचायती राज व्यवस्था के अलावा नशे से दूर रहने का प्रशिक्षण ले रहे हैं पंच- सरपंच

0 159

– समाज में बढ़ती हुई शराब, तम्बाकू, व नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में किया गया जागरूक

– तीन दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में निवनिर्वाचित पंच व सरपंचों को उनके अधिकार व पंचायती राज व्यवस्था को लेकर स्थानीय पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में इन नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था के बारे में जानकारी के अलावा मद्य निषेध कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। पंचायत विभाग और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी व कलापथक दलों के कलाकारों ने यहां पर नवनिर्वाचित सरपंचों को मद्य निषेध की प्रतिज्ञा दिलाई।
प्रशिक्षण के दौरान कलापथक दल के कलाकारों ने उपस्थित नवनिर्वाचित सरपंचों को समाज में बढ़ती हुई शराब, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट की लत एवं नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी दी। पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करते हुए समझाईस दी कि वह स्वयं नशीले पदार्थों का सेवन न करें और न ही किसी को सलाह दें। इससे मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए जनचेतना का निर्माण हो सकेगा।

कार्यक्रम में समाज में बढ़ती मद्यपान की प्रवृत्ति, नशीली दवा और मादक पदार्थों के दुष्परिणाम से अवगत कराया। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों को मद्य निषेद्य की प्रतिज्ञा दिलाई तथा शपथ पत्र भरवाए गए।
पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारी हरिश चंद्र सेंगर ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकारी के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करते हुए समझाईस दी कि वह स्वयं नशीले पदार्थों का सेवन न करें और न ही किसी को सलाह दें।
प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आईं सकलपुर गांव की सरपंच पूनम गोविरिया ने बताया कि यहां पर हमें अपने अधिकारों के बारे में प्रशिक्षित किया गया साथ ही मद्य निषेध रोकथाम के बारे में भी जानकारी दी गई।
गोपालपुर गांव के सरपंच नरेश चौहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण में समाज में बढ़ती मद्यपान की प्रवृत्ति, नशीली दवा और मादक पदार्थों के दुष्परिणाम से उन्हें अवगत कराया गया। अब वह यही बात अपने गांवों में ग्रामीणों को बताएंगे जिससे नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811