पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों लोग परेशान
बिनेका ओबेदुल्लागंज से सुनील नायक
बिनेका जैत टोला – जनपद पंचायत ओबैदुल्लागंज की ग्राम पंचायत बिनेका बोर पानी के अंतर्गत आने वाला गांव ” ग्राम जैत टोला” मैं 50 वर्ष से पक्की सड़क का इंतजार है ग्राम जैत में 50 साल से सड़क नहीं बनी है पूर्व में बनाई गई कच्ची सड़क में इस्तेमाल हुई गिट्टी पूरी तरह से निकल चुकी है सड़क के डामरीकरण को लेकर कई बार निवेदन दिए गए प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब वंचित ग्राम जैत टोला के पंच सुनील नायक (ग्राम जैत टोला) और ग्रामीण लोगों ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग की है । एवं वरिष्ठ अधिकारियों से ध्यान देने का आग्रह किया गया है । बरसात के दिनों में इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है ।
ऐसे मैं भला सबका साथ सबका विकास पर एक प्रश्न चिन्ह जरूर लगता हुआ नजर आ रहा है