Let’s travel together.

हमारा लक्ष्य नगर का विकास- किरण सोनी

0 423

नगर के विकास की उम्मीदो को पूरा करने का प्रयास करूगी
भाजपा के आठ पार्षदों ने हीं ली शपथ

 

बक्सवाहा से अभिषेक असाटी

 

छतरपुर जिले के बक्सवाहा नगर परिषद अटल भवन के सामने बस स्टैंड परिसर मैं भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदो का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ा मलहरा विधानसभा के विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद अध्यक्ष रजनी यादव शामिल रहे। कार्यक्रम मे क्षेत्रिये विधायक ने सभी नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी ने नगर के विकास में पूर्ण सहयोग करने की बात कही श्रीमती सोनी ने नगर के सभी लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आने वाले समय में नगर में जो भी विकास कार्य होंगे बह जनहित कार्य होंगे शासन की तमाम योजनाओं को गरीब परिवार तक पहुंचाना हमारा सबसे पहला लक्ष्य होगा नगर परिषद उपाध्यक्ष नीमा लोधी ने नगर के सभी 15 वार्डों में विकास कार्य के बारे में कार्य करने की बात कही सरकार की मंशा अनुसार सबका साथ सबका विकास के वादे को लेकर नगर में विकास कार्य करने का संकल्प लिया ।


विकास के बादे
विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें नगर के विकास के लिए नई-नई योजनाओं को लाकर नगर को एक नई दिशा देना है बक्सवाहा नगर परिषद मैं 6 पंचवर्षीय लगातार भाजपा की सरकार बैठ रही है हमारा एक ही लक्ष्य है नगर की सुंदरता को बनाना हम सभी मिलकर बक्सवाहा नगर को एक सुंदर स्वरूप देंगे नगर में बहुत सुंदर मैरिज गार्डन, बच्चों के खेलने के लिए बहुत सुंदर पार्क एवं गली-गली में पक्की सड़क बनाने का कार्य करेंगे छतरपुर जबलपुर हाईवे मार्ग पर बहुत ही जल्दी डिवाइडर बनवाया जाएगा प्रधानमंत्री आवास योजना का भरपूर लाभ गरीब परिवार को दिया जाएगा काफी समय से चली आ रही नगर में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे है और बहुत जल्दी नगर में जुड़ी बांध से पानी आना चालू हो जाएगा। जिला जनपद सदस्य करण सिंह लोधी ने शिक्षा पर जोर देने की बात कही और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से करने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल असाटी ब्रिज गोपाल सोनी मुलायम फट्टा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी जिला जनपद सदस्य करण सिंह लोधी देवी सिंह राजपूत बहादुर सिंह ठाकुर सांसद प्रतिनिधि कमल सोनी मिली फट्टा हरिराम पटेल एवं बड़ी तादाद में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811