सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा की सोंडरा गौठान में पहुचे भाजपा नेताओं को गौठान समिति अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
गौठान चलो पोल खोलो अभियान के तहत भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल बरिष्ट भाजपा नेता अंजय शुक्ला दिलेन्द्र बंछोर सहित क्षेत्र के कई भाजपा नेता सोंडरा की गौठान पहुचे गौठान अध्य्क्ष ने उन्हें गौठान की पूरी जानकारी दी और मिठाई खिलाई ।

भाजपाइयों को गौठान में पैदा की गई सब्जियां भी दी
गौठान में सब्जियों की पैदावार कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही समूह की महिलाओ ने भाजपाइयों को गौठान की गतिविधियों से अवगत कराया और गौठान में जिन सब्जियों की वह पैदावार कर रही हैं उन सब्जियों को भी उन्हें भेंट किया।