सागर। भारत को भारत ही बोलो इंडिया नहीं का नारा देने वाले राष्ट्रहित चिंतक आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से पुस्तक “सोने की चिड़िया और लुटेरे अंग्रेज” पर ऑनलाइन प्रश्न आधारित प्रतियोगिता का आयोजन 11 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई है।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि क्यूआर कोड स्क्रीन कर वेबसाइट से सीधे पढ़ें पीडीएफ डाउनलोड करें 5 दिन तक चलने वाली निशुल्क परीक्षा के लिए आप तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं के लिए कोई भी भारतीय कोई भी धर्म का और किसी भी उम्र का भाग ले सकता है आजादी की वर्षगांठ पर आयोजित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 77 पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता www.Vidyasagar.Guru द्वारा आयोजित की गई है। सभी विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के शिक्षकों से भी आग्रह है वे स्वयं भाग ले और विद्यार्थियों को भी प्रेरित करें।